फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   seven laptops, also asked to run

सात मेधावियों को दिए लैपटॉप, चलाना भी पूछा

Wed, 28 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 28 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 seven laptops, also asked to run
लैपटाप देते सीएम व सभास्थल में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड का अतिपिछड़ा जिला महोबा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भ्रमण का मुख्य केंद्र रहा। सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री पांचवीं बार महोबा आए। हर बार जिले को कोई न कोई सौगात भी मिली। जिले के 100 बड़े तालाबों की खुदाई कराए जाने के बाद हुई झमाझम बारिश से तालाब, बांध लबालब भरे है जिससे पानी की समस्या दूर हुई है वही जिले में कई स्थानों पर सोलर प्लांट स्थापित कराए जाने से अब शहर हो या गांव सभी को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

 


बुंदेलखंड में बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से किसान और ग्रामीण दशकों से जूझ रहे थे। लगातार सूखा पड़ने से तालाब और बांध भी सूखे पड़े थे। वर्ष 2012 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे पहले शहर के पालीटेक्निक ग्राउंड में मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरित करने आए। इसके बाद ग्राम करहराकलां में स्थापित कराए गए 10 मेगावाट सोलर प्लांट का सीएम ने लोकार्पण किया था। साथ ही अन्य सोलर प्लांट स्थापित कराए जाने की आधारशिला रखी थी।

विज्ञापन

 

वर्ष 2015 में भीषण सूखा पड़ा तो मुख्यमंत्री ने गरीबों को राहत पहुंचाने के  लिए महोबा आकर समाजवादी राहत पैकेट वितरण योजना की शुरुआत की। इतना ही नहीं जिले के ऐतिहासिक और प्राचीन तालाबों की खुदाई के लिए करोड़ों का बजट जारी किया। जिले के एक सैकड़ा तालाबों का खुदाई कार्य होने के बाद चार जून 2016 को मुख्यमंत्री ने चरखारी आकर तालाबों का निरीक्षण किया था। तालाब खुदने के बाद इस दफा झमाझम बारिश हुई जिससे तालाब अपनी पूरी भंडारण क्षमता से भर सके। माना जा रहा है कि ऐतिहासिक तालाबों के भरने से अब जिलेवासियों को एक दशक तक पानी की समस्या नहीं होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कनकुआ गांव में आधा दर्जन सौर ऊर्जा प्लांटों का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed