फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven girls to showcase their prowess in state-level Kabaddi.

Mahoba News: राज्यस्तरीय कबड्डी में दमखम दिखाएंगी सात बालिकाएं

Tue, 13 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Seven girls to showcase their prowess in state-level Kabaddi.
महोबा। जनपद महोबा की सात बालिकाएं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। रविवार को जनपद चित्रकूट में आयोजित मंडलीय ट्रायल में इन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मंडल की टीम में अपना स्थान पक्का किया है। यह प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद जिले में होगी।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी का जनपदीय चयन ट्रायल में 10 बालिकाओं का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ था। इसमें शामिल रजनी, निशा, प्रिंसी, रक्षा, रागनी, चंचल, आयुषी, साधना, रोशनी और शिवानी ने दमखम दिखाया। प्रशिक्षकों ने बेहतर प्रदर्शन व सटीकता के आधार पर चंचल, आयुषी, निशा, रजनी, रक्षा, रागिनी और प्रिंसी को मंडल की टीम में चयनित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि अब यह खिलाड़ी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। उनके प्रदर्शन से प्रशिक्षक देवीचरण यादव व परिजन में खुशी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed