फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven gates of Lahchura dam opened, water level of Dhasan river increased

Mahoba News: लहचूरा बांध के सात फाटक खोले, धसान नदी का जलस्तर बढ़ा

Sat, 05 Jul 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 05 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seven gates of Lahchura dam opened, water level of Dhasan river increased
लहचूरा बांध के खोले गए सात फाटकों से निकलता पानी। संवाद - फोटो : दिबियापुर बाईपास पर गोविंद नगर मोहल्ला में जलभराव।
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में शनिवार को एक बार फिर क्षमता से अधिक पानी आ गया। हालात को देखते हुए बांध के सात फाटक खोलकर 84,200 क्यूसिक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारी लहचूरा बांध पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं। दो-दो घंटे के अंतराल में जलस्तर की नाप कराई जा रही है। धसान नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के छह गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

लहचूरा बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। बांध इस समय पूरी तरह लबालब है। बारिश का पानी लहचूरा बांध में पहुंच रहा है। इसके अलावा पहाड़ी बांध व सुखनई नदी का पानी भी लहचूरा बांध में आ गया। इससे बांध में क्षमता से अधिक पानी भंडारित हो गया। पानी की बढ़ती आवक देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों दी। साथ ही धसान नदी के आसपास स्थित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों, चरवाहों व मछुआरों को नदी के आसपास न आने के लिए सचेत किया गया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लहचूरा बांध के सात फाटक नौ फीट की ऊंचाई से खोलकर 84,200 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इसके साथ ही 1,800 क्यूसेक पानी अर्जुन सहायक नहर में डिस्चार्ज किया गया। अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से यह पानी तहसील चरखारी क्षेत्र में स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

लहचूरा बांध अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि मध्य प्रदेश क्षेत्र व आसपास के इलाके में हो रही बारिश का पानी बांध में आ रहा है। इससे बांध का जलस्तर बढ़ गया। सात फाटक खोलकर बांध का अतिरिक्त पानी धसान नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed