{"_id":"6952d20692591932dc03b8c5","slug":"seven-children-were-rescued-from-child-labor-through-a-campaign-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121065-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अभियान चलाकर सात बच्चों को कराया बालश्रम से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अभियान चलाकर सात बच्चों को कराया बालश्रम से मुक्त
Tue, 30 Dec 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
महोबा। संयुक्त टीम की ओर से सोमवार को शहर में रेस्क्यू अभियान चलाकर सात बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। इस दौरान दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
बाल श्रम और बाल तस्करी रोकने के लिए श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन व एएचटीयू की संयुक्त टीम की ओर से कस्बा श्रीनगर और अजनर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रमिकों के चिन्हांकन व रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने दुकानों, ढाबों, बस स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सात बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया और संबंधित दुकानदारों को नोटिस व हिदायत दी गई। टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से बालश्रम न कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में श्रम परिवर्तन अधिकारी महंत प्रजापति, संरक्षण अधिकारी श्याम बाबू विश्वकर्मा, परामर्शदाता अवधेश निरंजन, चाइल्ड हेल्पलाइन के दीपक कुमार, एएचटीयू प्रभारी अवधेश मिश्रा, महिला आरक्षी कविता देवी, मुकेश शुक्ला, राजेंद्र आदि शामिल रहे।