{"_id":"587f9e124f1c1b2231efe9e6","slug":"seed-distribution-warehouse-minikit-breakup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज गोदाम में मिनीकिट वितरण में गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज गोदाम में मिनीकिट वितरण में गोलमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
kisan call centre
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के सर्वाधिक पिछड़े तहसील चरखारी क्षेत्र के किसानों को नि:शुल्क वितरित किए जाने वाले मिनीकिट बीज को कृषि विभाग के जिम्मेदार हजम कर गए। रबी की बुवाई के लिए चना मसूर और राई के करीब 87 क्विंटल के मिनीकिट का आधा अधूरा बांटकर फर्जीवाड़ा करके गोलमाल कर दिया।
किसान हितैषी योजना में धांधली की शिकायत किसान नेताओं ने डीएम से की है। तहसील चरखारी के सरकारी बीज गोदाम को रबी की फसल बुवाई सत्र के दौरान नि:शुल्क प्रदर्शन बीज के मिनीकिट में 370 पैकेट मसूर, 340 पैकेट चना और 320 पैकेट राई, सरसों के दिए गए थे।
मसूर के किट में प्रत्येक में आठ किलो, चना में 16 किलो व राई सरसों दो किलो के मिनीकिट नि:शुल्क वितरण के निर्देश दिए गए। लेकिन कृषि गोदाम प्रभारी ने मिनीकिट के अलावा आए अनुदान के बीज का वितरण किया, लेकिन नि:शुल्क मिलने वाले मिनीकिटों का वितरण एक दो दिन आधा अधूरा ही किया।
विज्ञापन
आनलाइन पंजीकृत किसानों के जमा प्रपत्रों को मिनीकिट वितरण में चस्पा करके 2960 क्विंतल मसूर, 51 क्विंतल चना व 6.40 क्विंतल राई, सरसों का बीज फर्जी तरीके से वितरण दर्शा दिया। कस्बा खरेला निवासी बुंदेलखंड किसान यूनियन नगर अध्यक्ष अवधेश तिवारी, भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला सचिव श्यामबाबू सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गोदाम प्रभारी द्वारा ब्लाक क्षेत्र के सूखा प्रभावित इलाके के किसानों को प्रदर्शन के लिए नि:शुल्क मिनीकिट बीज दिया ही नहीं गया।
उन्होंने पुन्निया, परथनिया, धवारी, पहरेथा, बसौठ, बारी, पड़ोरा, कुआं, ऐंचाना, बराएं क्षेत्र के कृषकों के नाम फर्जी तरीके से दर्ज कर मिनीकिट मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। मामले पर उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। मिनीकिट वितरण मामले की जांच कराई जाएगी।