{"_id":"587f9c1f4f1c1bda30eff913","slug":"scotty-riders-killed-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में विशेष ढाबा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के मोहल्ला गांधीनगर हिंद टायर गली निवासी अजय सिंह परिहार (16) पुत्र गजेंद्र सिंह अपने साथी यश (16) पुत्र राजेश द्विवेदी निवासी पीडब्ल्यूडी कालोनी के साथ स्कूटी से हाईवे स्थित विशेष ढाबा पर खाना खाने गए थे।
वापस लौटते समय ढाबा से कुछ दूरी पर कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। टक्कर से घायल यश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृतक व घायल के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।