फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Scorpio crushed bike riders, one died

Mahoba News: स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

Thu, 12 Sep 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 12 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Scorpio crushed bike riders, one died
बेलाताल (महोबा)। श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियाे ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश में कार चालक बाइक सवारों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में बाइक फंस गई। इससे बाइक एक किमी तक घिसटती चली गई।
हादसे में नीचे गिरे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दंपती समेत पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की रात एक स्कॉर्पियो कस्बा श्रीनगर की ओर से तेज गति से आ रही थी। तभी टपरियन गांव के पास सड़क किनारे सवारियां भर रहे खड़े ऑटो में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। कुछ दूरी पर बाइक सवार तीन लोगों को कुचलते हुए निकल गई जबकि बाइक स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग स्कॉर्पियो रोकने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन चालक बाइक को एक किमी तक घसीटता ले गया। कार की चपेट में आकर मौके पर गिरे ननवारा गांव निवासी कैलाश कुशवाहा (23) की मौत हो गई जबकि साथी दिलीप व नरेंद्र घायल हो गए।

वहीं ऑटो सवार पंचम, उसकी पत्नी केशकली और बेटा रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार जैतपुर से अपने गांव ननवारा जा रहे थे। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed