{"_id":"615ded598ebc3e1ddd4ddd52","slug":"scorpio-collides-with-tree-three-injured-mahoba-news-knp6567370100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, भगवताचार्य समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, भगवताचार्य समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/श्रीनगर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
अयोध्या निवासी भगवताचार्य श्याम सुंदरदास महाराज, प्रभाकर मिश्रा व चालक प्रेम कुमार सिंह के साथ स्कॉर्पियो कार से बुधवार की सुबह अयोध्या से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर जा रहा थे। हाईवे में सूरा चौकी के समीप बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां भगवताचार्य व चालक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
इसी तरह थाना खरेला के चंदौली गांव निवासी दिवाकर अपनी रिश्तेदार निकेता के साथ बाइक से मंगलवार की रात घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अकबरपुर बांदा निवासी रामबिहारी, चरखारी निवासी गोपीनाथ, पसनौड़ी राठ निवासी कुसुमा, आलमपुरा निवासी प्रेमा, रोशनपुरा चरखारी निवासी गिरजा, छानीकला निवासी रोहित, मकबरई निवासी नरेंद्र, मुस्करा निवासी हर्षित, लवकुश नगर निवासी रामरती व अनिल अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।