{"_id":"65a3cdc102686d676b0e3a66","slug":"scooty-collides-with-loader-from-behind-youth-dies-mahoba-news-c-12-1-knp1080-545195-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लोडर में पीछे से टकराई स्कूटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लोडर में पीछे से टकराई स्कूटी, युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/श्रीनगर। झांसी-नौगांव मार्ग पर पिपरामाफ गांव के पास तेज रफ्तार स्कूटी लकड़ी के लट्ठे लदे लोडर में पीछे से घुस गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत सात लोग घायल हो गए।
शहर के सुभाषनगर निवासी गणेश अहिरवार (40) शनिवार की रात स्कूटी से अपने पुत्र रोहित की ससुराल हिलुवा गांव जा रहा था। तभी नौगांव मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रोशनी की चकाचौंध में स्कूटी सवार आगे जा रहे लोडर का अंदाजा नहीं लगा सका और पीछे से घुस गया। लोडर में लकड़ी के लट्ठे लदे होने के चलते उनसे टकराकर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना कबरई के गुगौरा निवासी विपिन रविवार की सुबह बाइक से छोटे भाई मयंक के साथ छानी गांव जा रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर अलीपुरा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवपाल तिवारी ने घायलों को अपने साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह मगरिया निवासी बाबू, मवइया निवासी बॉबी, कनेरा निवासी शुभरानी, सतारी निवासी तारा व उसका पुत्र आशीष अन्य सड़क हादसों में घायल को गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।