फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Scientist gave training to set up Gobar gas plant

नासा के पूर्व वैज्ञानिक ने छात्राओं को दिया गोबर गैस प्लांट लगाने का प्रशिक्षण

Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Scientist gave training to set up Gobar gas plant
महोबा। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में रविवार को मुंबई से आए बार्क व नासा के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. मुरलीधर राव ने गोबर गैस प्लांट लगाने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को प्लांट की खूबियां व बनाने के तरीके बताए।
विज्ञापन

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय सामान्य शिविर में मुंबई से आए वैज्ञानिक डॉ. राव ने गोबर गैस प्लांट बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि प्लांट में ऑक्सीजन की अनुपस्थित में गोबर को किण्वन क्रिया द्वारा मीथेन गैस बनती है। इसको प्रत्येक व्यक्ति व परिवार स्वयं बना सकता है। पश्चिम मुंबई से आए देवेंद्र सिंह ने धुआं रहित चूल्हे के विषय में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। डीआरडीओ से आए विचित्र गंगवार ने धुआं रहित चूल्हे के बारे में बताया कि इसे खुले वातावरण में जलाना चाहिए। इसे जलाने से जो कोयला निकलेगा वह खेती में डालने से सूक्ष्म उर्वरक बढ़ेंगे और खेती ठीक होगी। कॉलेज के निदेशक अभयवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राएं आत्मनिर्भर बनेंगी और पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह, शिवम विश्वकर्मा, नितिन द्विवेदी के अलावा स्वयंसेवी छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed