फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Scholarships will give wings to the dreams of 3,831 students

Mahoba News: छात्रवृत्ति से 3,831 विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी उड़ान

Mon, 05 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Scholarships will give wings to the dreams of 3,831 students
-शासन के निर्देश पर डीबीटी के माध्यम से खातों में पहुंची रकम
विज्ञापन

फोटो 04 एमएएचपी 18 परिचय-कार्यक्रम में छात्राओं को प्रमाण पत्र देते सीडीओ व एमएलसी प्रतिनिधि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत 3,831 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना से लाभांवित किया गया। शासन के निर्देश पर डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के खातों में रकम पहुंचा गई है।

शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिले के अध्ययनरत कक्षा नौ व दसवीं में अध्ययनरत 2,044 और कक्षा 11वीं व 12वीं में अध्ययनरत 1,787 छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, एमएलसी प्रतिनिधि रणविजय सिंह सेंगर, सीडीओ बलराम कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कप्तान सिंह, डीआईओएस प्रेमचंद और प्रधानाचार्य सरगम खरे ने छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्रवृत्ति की धनराशि निदेशालय के स्तर से विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed