फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sanitation workers protest after non-payment of honorarium for three months

तीन माह से मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest after non-payment of honorarium for three months
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले सफाई कर्मचारियों को 9,500 रुपये के स्थान पर 4,500 रुपये मासिक दिए जाने और तीन माह से आधा मानदेय भी न दिए जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले घर-घर से कूड़ा-कचरा एकत्र करने के लिए अर्ब एसोसिएट झांसी को ठेका दिया गया। इसके लिए कंपनी ने 9,500 रुपये प्रति व्यक्ति को रखा था। सफाई कर्मचारी बृजकिशोर, विनोद कुमार, अजय कुमार, अंकुश समेत तमाम सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार 9,500 पर हस्ताक्षर कराने के बाद 4,500 रुपये मासिक मानदेय देता है। तीन माह से वह भी नहीं दिया गया। इससे उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कचरा एकत्र करने से लोग सड़कों पर घरों का कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे बारिश के दिनों में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा न उठने से राहगीरों को दुर्गंध की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों ने बताया कि कई बार ठेकेदार से मानदेय की मांग करने की बाद भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। तीन माह से मानदेय न मिलने सफाई कर्मियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय पूरा दिए जाने और तीन माह का बकाया मानदेय शीघ्र दिलाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed