फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sanatan Yatra welcomed everywhere, flowers showered in abundance

Mahoba News: सनातन यात्रा का जगह-जगह स्वागत, जमकर बरसे फूल

Tue, 28 Nov 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sanatan Yatra welcomed everywhere, flowers showered in abundance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/कबरई। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जा रही सनातन यात्रा मंगलवार को कस्बा कबरई होते हुए महोबा पहुंची। यात्रा में शामिल साधु संतों का जोरदार स्वागत किया गया। भक्तों ने जगह-जगह फूलों की बारिश की।
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. शिवाकांत महाराज के नेतृत्व में निकाली जा रही सनातन यात्रा का कस्बे के कौशल्या पैलेस में फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। कुनहेटा तिराहे से मुख्य बाजार तक व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। बांदा तिराहे पर कथावाचक का तुलादान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, हिमांशु गुप्ता, संजय तिवारी, व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अजीत गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि शामिल रहे। इसके बाद यात्रा जिला मुख्यालय में प्रवेश हुई।
विज्ञापन

हमीरपुर चुंगी, परमानंद तिराहा, आल्हा चौक आदि स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, विनोद पुरवार, प्रशांत गुप्ता, अन्नी सोनी, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed