{"_id":"6001d4a18ebc3e32f2278884","slug":"samarpan-nidhi-jutane-nikle-bhajpaiyy-mahoba-news-knp6061804104","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्पण निधि जुटाने को निकाली रैली, बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्पण निधि जुटाने को निकाली रैली, बैठक की
विज्ञापन
कबरई में निकाली गई रैली
- फोटो : MAHOBA
महोबा। श्रीराम मंदिर समर्पण निधि महाअभियान का शुभारंभ शुक्रवार को शहर के तहसील चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर से हुआ। यहां भाजपा, संघ और आम लोगों से जुड़े दानदाताओं से चंदा लेकर उन्हें रसीद दी गई। इसके बाद संघ कार्यालय में बैठक हुई। साथ ही जिले में कई स्थानों बैठक हुई और रैली निकाली गई।
शहर में संघ कार्यालय में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने दानदाताओं की रसीदें काटकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके जिला प्रचारक पुनीत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विहिप के जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राहुल अग्रवाल, पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के मुताबिक कुलपहाड़ स्थित रामराजा मंदिर से निकलने वाली रैली की नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कौशल सोनी व मानवेंद्र सिंह ने तैयारी की थी। रैली में शामिल लोगों का स्वागत मिठाई और फलों से किया गया। महिलाओं ने रैली में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। रैली अजनर में समाप्त हुई।
विज्ञापन
कबरई संवाद के अनुसार श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि जन जागरण यात्रा निकाली गई। अयोध्या में चल रहे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष राजेश तिवारी उर्फ राजू महराज की अगुवाई में ज्ञानेंद्र सिंह के सहयोग से कस्बे के हनुमान मंदिर मरहठी से पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा कुनेहटा तिराहे से मेन मार्केट होते हुए पूरे नगर में घूमी। पदयात्रा में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, शिव विशाल त्रिपाठी, कबरई नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद कुशवाहा, उमेश वर्मा,रमेश यादव,विपिन गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। खरेला संवाद के अनुसार हिंदू संगठनों ने जनजागरण यात्रा निकाली। जिसमें महामंत्री अवधेश गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक, बजरंग दल संयोजक शरद पचोरी, अनुपम सिंह आदि ने लोगों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि देने केे अपील की।

कुलपहाड़ में निकाली गई बाइक रैली- फोटो : MAHOBA