फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Samadhan Diwas: Repeated complaints, now government should listen

समाधान दिवस : बार-बार फरियाद, अब तो सुन लो सरकार

Sun, 03 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Repeated complaints, now government should listen
महोबा। जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस में आईं 22 शिकायतों में से महज तीन का निस्तारण हुआ। अधिकांश फरियादियों को मासूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि उन्हें शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस फरियादियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान ट्रक एसोसिएशन मौदहा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, मो. अहमद, सरफराज अहमद आदि ने सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह ट्रक मालिक व ट्रांसपोर्टर हैं। पत्थर मंडी करबई में ट्रक चलवाकर सरकार को राजस्व देते हैं। एक सितंबर से खनिज पोर्टल पर कुछ बदलाव किए गए। इससे कबरई से गिट्टी लेना महंगा हो गया है जबकि पड़ोसी राज्य मप्र से गिट्टी लेना सस्ता पड़ता है। उन्होंने पहले की तरह ही रायल्टी दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

करहराकलां निवासी छितियां ने दबंगों पर बंधक बनाकर जमीन का जबरन बैनामा कराने और मकान गिराए जाने का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा भूमि विवाद व पुलिस से संबंधित शिकायतें रहीं। डीएम ने सभी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र कराए जाने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसपी अपर्णा गुप्ता, सीडीओ चित्रसेन सिंह, सीओ रामप्रवेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed