फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Salaries of nine employees including three doctors found missing stopped

Mahoba News: गायब मिले तीन डाक्टरों समेत नौ कर्मचारियों का वेतन रोका

Sun, 04 Feb 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Salaries of nine employees including three doctors found missing stopped
महोबा। सीएमएस व डॉक्टर के बीच तीन दिन पहले हुए विवाद के मामले में जिला महिला अस्पताल जांच करने पहुंचे अपर निदेशक स्वास्थ्य को भारी अव्यवस्थाएं मिलीं। शौचालयों में गंदगी, दरवाजे टूटे होने, पानी बहता देख और महिला मरीजों को अस्पताल से कंबल न दिए जाने की जानकारी पर अपर निदेशक भड़क गए। उन्होंने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर समेत नौ कर्मचारियों के गायब मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमएस व सर्जन डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह और डॉक्टर एसके वर्मा के बीच 31 जनवरी की रात विवाद हो गया था। जिससे डॉक्टर का ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टर ने सीएमएस पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने और न देने पर नौकरी न करने देने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच करने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य राजेश मोहन गुप्ता शनिवार सुबह करीब 10 बजे महिला जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक सर्जन डॉ. एसके वर्मा से विवाद के संबंध में जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। विवाद मामले में सीएमएस ने कहा कि मैं उन पर कोई कार्रवाई तो नहीं कर सकता। ऐसे में उनके ऊपर ही अंगुली उठेगी। तब एडी ने कहा कि हाथ-पैर नहीं चलाओ। कागज से लिखापढ़ी करिए। सबूत के साथ पत्राचार कीजिए। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने महिला अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला ओपीडी के निरीक्षण में अभिलेखों को देखा और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद पर्चा काउंटर, लेबर रूम, पैथोलॉजी, जच्चा-बच्चा वार्ड, स्टाफ नर्स काउंटर, गोदाम समेत विभिन्न कक्षों को देखा। मरीज रामरती, शीला से कंबल के विषय में जानकारी ली तो बताया कि घर से कंबल लाए हैं। यहां भर्ती होने पर कंबल नहीं मिले। सीएमएस से ब्लाेअर की जानकारी लेने पर वह कोई जवाब नहीं दे सके।
शौचालय के निरीक्षण में गंदगी मिलने, दरवाजा टूटे, पानी बहने पर एडी भड़क गए। सफाई ठेकेदार को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आपका काम सही नहीं है। सफाई के बेहतर इंतजाम करें। बेहतर सफाई न होने पर संविदाकर्मियों व सफाई कंपनी के लिए पत्राचार किया जाएगा। सीएमएस द्वारा क्वालिटी मैनेजर के न होने कि बात कहने पर कहा कि कमियों को लिखित में दो। लिफ्ट बंद होने पर सीएमएस ने बताया कि अभी सिर्फ अस्पताल के काम के लिए इसे चलाया जाता है। जिस पर एडी ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी नहीं है तो संविदा पर रखिए। उन्होंने मशीनों से अस्पताल की प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश दिए।
----------
इंसेट
इन डॉक्टरों व कर्मचारियों का काटा वेतन
महोबा। एडी स्वास्थ्य के निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी गायब मिले। जिस पर उन्होंने जो जितने समय से अनुपस्थित है उसके उतने दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। अपर निदेशक ने बताया कि डॉ. अरविंद राहुल, डाॅ. अतुल राजपूत, डॉ. विशाखा, बड़े बाबू संतोष कुमार वर्मा, स्टाफ नर्स रंजीता, सीमा, कल्पना, ममता व आनंद स्वरूप के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
-----------
इंसेट
लगेगी बॉयोमीट्रिक मशीन
महोबा। महिला जिला अस्पताल में डॉक्टर व कर्मचारियों की लेटलतीफी को देखते हुए उन्होंने कहा कि बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी। ताकि, सभी लोग समय से अपनी-अपनी ड्यूटी करें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। अव्यवस्थाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। स्टॉफ की कमी के सवाल पर कहा कि यह दिक्कत हर जगह है।

-----------
इंसेट
एडी के निरीक्षण के बीच गुल हो गई बिजली
महोबा। सीएमएस व डॉक्टर मामले की जांच करने पहुंच एडी स्वास्थ्य के निरीक्षण के दौरान ही महिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। करीब आधा घंटे तक बिजली न आने से वार्डों में अंधेरा छा गया। तब आनन-फानन में जनरेटर चलाया गया। अस्पताल के कक्षों व परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रतिदिन सफाई न कराए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि पोछा मशीन से सफाई कराई जाए। जब उन्होंने पोछा मशीन दिखाने की बात कही तो कर्मचारी कबाड़ में रखी दूसरी मशीन ले आए। तब उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रतिदिन पोछा मशीन से सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed