फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sadak nirman na hone par andolan ki chetavni in mahoba

महोबाः सड़क निर्माण शुरू न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 14 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
sadak nirman na hone par andolan ki chetavni  in mahoba
जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपते विकसित इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष सिद्घांत त्र? - फोटो : MAHOBA
महोबा। लवकुशनगर-महोबा मार्ग पिछले एक वर्ष से उखड़ा पड़ा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार सड़क की मरम्मत व निर्माण कराए जाने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे आक्रोशित विकसित इंडिया संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के अंदर सड़क निर्माण शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सिद्घांत त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशांत सिंह, गौरव तिवारी, शनि राठौर, आशुतोष प्रजापति व विपिन साहू ने डीएम अवधेश कुमार तिवारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि लवकुश नगर तिराहा से शाहपहाड़ी, कुम्हड़ौरा होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा तक की सड़क एक वर्ष से उखड़ी पड़ी है। बारिश के मौसम में सड़क का नामोनिशान मिट गया है। आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बताया कि सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य नहीं शुरू हो सका। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य न शुरू हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। डीएम ने शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed