फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ruckus, stone pelting and fighting during Ganesh idol immersion

Mahoba News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, पथराव-मारपीट

Mon, 16 Sep 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus, stone pelting and fighting during Ganesh idol immersion
महोबा। शहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शनिवार की रात बवाल हो गया। जलता पटाखा एक मकान में गिरने से दो समुदाय आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने विसर्जन को जा रहे भक्तों पर पानी डाल दिया। कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
उधर, कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली के मोहल्ला कसौराटोरी की है। रात करीब 11 बजे भक्त गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कीरत सागर तालाब जा रहे थे। विसर्जन के दौरान पटाखे छुटाए जा रहे थे। एक जलता पटाखा कच्चे मकान में गिर गया। इससे मकान में रखी पॉलिथीन में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक ने जब आग बुझाने के लिए पानी डाला तो विसर्जन में शामिल लोगों पर पानी गिर गया। इससे दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद पथराव व मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने भक्तों पर बाल्टी से हमला किया और पत्थर चलाए। इससे लोग आक्रोशित हो गए।
मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों पर हमला व पथराव किया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, मामले को देखते हुए मोहल्ला कसौराटोरी में पुलिस बल तैनात किया गया।
देर रात पुलिस की मौजूदगी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। पुलिस ने शकील, जाकिर, याकूब, इरफान और सरताज को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पटाखा छुटाने के दौरान दूसरे पक्ष के घर में पटाखा जाने से हल्का विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए जुलूस को सकुशल संपन्न कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed