फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ruckus in Nautanki programme, two people's heads broken due to use of sticks and sticks

Mahoba News: नौटंकी कार्यक्रम में बवाल, लाठी-डंडे चलने से दो लोगों के फटे सिर

Thu, 14 Sep 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Nautanki programme, two people's heads broken due to use of sticks and sticks
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सलारपुर गांव में कुआं पूजन के दौरान चल रहे नौटंकी कार्यक्रम में बवाल हो गया। नाचा-गाना के दौरान गांव के कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान लाठी-डंडे चटकने से दो लोगों के सिर फट गए। जिसके बाद कार्यक्रम बंद हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सलारपुर गांव निवासी खूबचंद्र कुशवाहा के यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम था। इसमें उसका रिश्तेदार पुष्पेंद्र नाच-गाना पार्टी लेकर पहुंचा था। कार्यक्रम शुरु होते ही गांव के सूरज यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जब पुष्पेंद्र ने इसका विरोध किया तो दबंग भड़क गए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और नाच-गाना कार्यक्रम बंद कर दिया गया। हमले में पुष्पेंद्र व रामकुमार निवासी लवकुशनगर छतरपुर के सिर फट गए।
विज्ञापन

घायलों को इलाज व डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खूबचंद्र की तहरीर पर गांव के सूरज और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed