{"_id":"6717e8d1809e4afd880aa500","slug":"rs-1800-for-new-uniforms-to-336-drivers-and-conductors-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-109869-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 336 चालकों-परिचालकों को नई वर्दी के लिए 1,800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 336 चालकों-परिचालकों को नई वर्दी के लिए 1,800 रुपये
Tue, 22 Oct 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम के महोबा डिपो में 196 चालक और 140 परिचालक (कुल 336) दिवाली पर नई वर्दी में नजर आएंगे। दिवाली से पहले चालक व परिचालकों के खातों में वर्दी के लिए 1,800 रुपये भेजे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के महोबा डिपो में 116 बसें हैं। जो हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, झांसी, उरई आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर करते हुए डिपो मोबाइल एप सुगम पर तेजी से कार्य कर रहा है।
इसमें सभी बसों का नंबर, निर्धारित रूट, चालक-परिचालक का नाम आदि जानकारियां विस्तार से दर्ज की जाएगी। उधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे का कहना है कि दो साल में चालक-परिचालकों को नई वर्दी पहनने के लिए 1,800 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
डिपो में नियमित 21 और 175 संविदा चालक हैं जबकि नियमित परिचालक 13 व 127 संविदा पर हैं। जल्द ही उनके खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। (संवाद)