फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways Haogi tech services in the New Year

नव वर्ष में हाईटेक हाोगी रोडवेज सेवाएं

Mon, 29 Dec 2014 11:47 PM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
अमर उजालाब्यूरो महोबा। Updated Mon, 29 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
Roadways Haogi tech services in the New Year
नए वर्ष में रोडवज की छवि सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही महोबा से कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली सहित कई शहरों के लिए जाने वाले मुसाफिर अब रोडवेज के सुहावने सफर का आनंद ले सकेंगे। नए साल से रोडवेज के टिकट इंटरनेट से घर बैठे बुक किए जाएंगे। यही नहीं बसों में सीट नंबर का सिस्टम शुरू किया जाएगा। टिकट पर अंकित सीट नंबर के हिसाब से ही यात्री बस में बैठेंगे। वर्ष 2015 में रोडवेज महकमे को तीन नई बसों का तोहफा देने की घोषणा परिवहन विभाग द्वारा कर दी गई है। जल्द ही महोबा डिपो के लिए बसें आवंटित कर रोडवेज महकमे को सौंप दी जाएंगी। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन शर्मा ने बताया कि महोबा डिपो की तीन बसों को विशिष्ट सेवा के लिए चुना गया है। इनमें सुबह 6:30 बजे इलाहाबाद, सुबह छह बजे कानपुर और सात बजे लखनऊ जाने वाली बसों को शामिल किया गया है। इन बसों में अन्य बसों की अपेक्षा बेहतर साफ सफाई होने के साथ-साथ समय पर आगमन और प्रस्थान होगा। जिससे यात्रियों को समय पर और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन


इंसेट
इंटरनेट से मिलेगी बसों की लोकेशन
अब नए साल से ट्रेन की तरह रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन घर बैठे इंटरनेट पर ली जा सकेगी। जिससे न सिर्फ बसों के इंतजार में बर्बाद होने वाले समय की बचत होगी बल्कि यात्री बस की लोकेशन के अनुसार ही घर से निकल सकेंगे। इसके लिए रोडवेज की वेबसाइट www.upsrtc.com पर एक क्लिक करके रोडवेज बस कहां पर है और कितने बजे तक आएगी, इसके बारे में लाइव इन्फॉरमेशन ली जा सकेगी।
विज्ञापन


इंसेट
एनाउंस की होगी व्यवस्था  
 रोडवेज में रेलवे स्टेशन की तरह बसों के आने जाने और स्थिति की जानकारी के लिए समय-समय पर एनाउंस किया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाएगा। परिवहन विभाग ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोडवेज में समय - समय पर एनाउंस होने से कितनी देर बाद और किस स्थान के लिए गाड़ी मिलेगी, लोगों को इसकी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
2015 रोडवेज यात्रियों के लिए नए तोहफे लेकर आएगा। जिसमें एनाउंस, ऑनलाइन बुकिंग जैसी सुविधाएं शामिल है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य है।
- एसएन शर्मा, एआरएम, महोबा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed