फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   road

वाहन चालकों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
road
सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर शपथ दिलाते एसपी - फोटो : MAHOBA
महोबा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आगाज सोमवार से हुआ। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने रोडवेज बस स्टैंड से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। बताते चलें कि सड़क सुरक्षा माह 17 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि देश में सर्वाधिक मौतें सड़क दुर्घटना में होती है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने व शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में लोगों को नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

एआरटीओ सुरेश कुमार वर्मा ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एआरएम हेमंत मिश्रा, पीटीओ आरके पटेल, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, यातायात प्रभारी अरविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 150 लोगों की आंखों की जांच
खन्ना। सड़क सुरक्षा माह को लेकर खन्ना टोल प्लाजा पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. ऋषि चौरसिया ने 150 लोगों की आंखों की जांच की। शिविर में खन्ना, बरभौली, मवई गांव के ग्रामीणों व ट्रक चालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आंखों में दिक्कत होने पर मरीजों को निशुल्क चश्मा व दवाएं दी गईं। इस मौके पर खन्ना टोल मैनेजर प्रवेंद्र सिंह राठौर, राम सिंह सैनी, संजय चाहर, शैलेंद्र सिंह, विजेंद्र प्रताप, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed