फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Road construction stalled shoppers

सड़क निर्माण से दुकानदारों का कारोबार ठप

Sun, 05 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा। Updated Sun, 05 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Road construction stalled shoppers
शहर के मुख्य मार्ग पर बनाई जा रही तीन किलोमीटर लंबी सड़क
विज्ञापन
नागरिकों, वाहन चालकों और यात्रियाें के लिए बवाल-ए-जान बन गई है। इस मार्ग पर दोनों तरफ बड़े-बड़े नाले खोदकर आवागमन बंद कर दिया है। जिससे चरखारी रोड के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होने से रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं।
शहर में पीपीएन चौराहे से कीरत सागर तिराहे तक लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन किलोमीटर लंबा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इस रोड पर कार्यदाई संस्था द्वारा आवागमन ठप कर दिए जाने से दुकानदाराें की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारण, बड़े वाहन आना तो दूर मोटर साइकिलें भी नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे ग्राहकाें ने इस रोड पर जाना ही बंद कर दिया है। इससे कारोबारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
आदर्श लोहा भंडार के विक्रेता आदेश गुप्ता, बैल्डर इश्तियाक, फोरव्हीलर के मैकेनिक मोहम्मद शकील, काले खां, पहलवान सहित तमाम दुकानदाराें का कहना है कि वाहनाें का आवागमन ठप होने से दुकानदारी पूरी तरह चौपट हो गई है। किसी-किसी दिन तक तो बोहनी तक नहीं होती। वाहन न आने से मिस्त्री हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। वाहन न आ पाने से सरिया, गाटर व अन्य लोहे की बिक्री प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कारोबार भी प्रभावित
चरखारी रोड पर ट्रांसपोर्ट कंपनी होने से यहां पर दिन भर ट्रकों का आना जाना लगा रहता है। इतना ही नहीं ट्रक मालिक ट्रांसपोर्ट के सामने ट्रक भी खड़े करते हैं। लेकिन तीन किलोमीटर सीसी रोड बनने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप होने से ट्रांसपोर्ट कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ट्रांसपोर्ट संचालक अल्ताफ हुसैन, मुईनउद्दीन उर्फ गुड्डू का कहना है कि 80 फीसदी कारोबार ठप हो गया है। कारण, न तो यहां पर ट्रक आ पा रहे हैं और न ही ट्रांसपोर्ट के लिए दुकानदार आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के झाम से जूझ रहे नागरिक
चरखारी बाईपास मार्ग पर सड़क का निर्माण होने से बसों ट्रकों व अन्य वाहनाें पर रोक के चलते शहर के अंदर से छोटे बड़े वाहनाें की आवाजाही बढ़ गई है। जिससे आए दिन जाम लग जाता है। इससे नागरिकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसें, ट्रक और ट्रैक्टर भी शहर के अंदर वाले मार्ग से गुजर रहे हैं। नई गल्ला मंडी में सारा दिन ट्रकों और ट्रैक्टरों की आवाजाही भी शहर के मुख्य मार्ग से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed