{"_id":"63a75133eabb8a1e7c16343c","slug":"road-accident-me-12-ghayal-mahoba-news-knp735270716","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कबरई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 12 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली कुलपहाड़ के मुहारी गांव निवासी बृजेंद्र (26) शुक्रवार की शाम बाइक से राजेंद्र (20) के साथ किसी कार्य से लाड़पुर जा रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार लाड़पुर निवासी सुरेंद्र (24) से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बेलाताल निवासी गिरीश (18) और विवेक (15) बाइक से कस्बा कबरई जा रहे थे। तभी डंपर की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
इसी तरह पहरा निवासी रामप्रकाश, बछेछरकलां निवासी प्रांशु, ग्योड़ी निवासी पुष्पेंद्र, सत्तीपुरा निवासी गौरव, बिलवई निवासी कृष्ण कुमार, बिच्छू पहाड़िया निवासी धीरू व हरीशंकर अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विवेक, बृजेंद और सुरेंद्र की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।