{"_id":"6a95c6b3608235c8c3051d80","slug":"the-sdm-visited-the-fields-and-inspected-the-crops-affected-by-excessive-rainfall-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128402-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेतों में पहुंचे एसडीएम, अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेतों में पहुंचे एसडीएम, अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों को देखा
विज्ञापन
फोटो 31 एमएएचपी 22 परिचय-तहसील चरखारी स्थित खेत में अतिवृष्टि से खराब हुई फसल देखते एसडीएम। संव
-राजस्व निरीक्षकों को प्रत्येक गांव में खुली बैठक व हर खेत का निरीक्षण करने के दिए निर्देश
फोटो 31 एमएएचपी 22 परिचय-तहसील चरखारी स्थित खेत में अतिवृष्टि से खराब हुई फसल देखते एसडीएम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। एसडीएम अवनीश तिवारी ने सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंच कर अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव में खुली बैठक की जाए और हर एक खेत निरीक्षण कर सर्वे किया जाए।
पिछले दिनों जनपद में हुई अत्यधिक बारिश से खरीफ फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में खेतों में बर्बाद फसल का सर्वे कराया जा रहा है। एसडीएम ने कुरौराडांग, फतेहपुर, दयालपुरा आदि गांवों में पहुंचकर खेतों का भ्रमण किया। उन्होंने खरीफ सीजन में बोई गई उड़द, मूंग, तिल आदि फसल को अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर पीड़ित किसानों से पूछताछ की और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। एसडीएम ने लेखपालों को बीमा कंपनी के कार्मिकों, कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव में खुली बैठक कर खेतों का निरीक्षण किया जाए। इस दौरान किसानों को टोल-फ्री नंबर 14447 के विषय में भी अवगत कराया गया। बताया कि किसान टोल-फ्री नंबर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान कानूनगो सत्यप्रकाश राठौर, लेखपाल लक्ष्मण सिंह यादव, स्टेनो योगेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
किसान संगठन ने की मध्यावधि सर्वे की मांग
फोटो 31 एमएएचपी 23 परिचय-कलक्ट्रेट में एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
महोबा। जय जवान जय किसान एसोसिएशन की ओर से अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष मनोहर सिंह, दान सिंह राजपूत, भागबली राजपूत, सूरज सिंह, कामता प्रसाद आदि ने कहा है कि अतिवृष्टि व प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों से खरीफ फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यावधि सर्वे कराए जाने की मांग की है। ताकि किसानों को राहत मिल सके।