फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   90,535 women and accompanying passengers availed free bus travel on Raksha Bandhan

Mahoba News: रक्षाबंधन पर 90,535 महिलाओं व सहयात्रियों ने की निशुल्क बस यात्रा

Mon, 31 Aug 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
90,535 women and accompanying passengers availed free bus travel on Raksha Bandhan
महोबा। रक्षाबंधन पर योगी सरकार की ओर से राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाओं के साथ सहयात्रियों को भी निशुल्क सफर की सुविधा दी गई। इससे महोबा डिपो से तीन दिनों में 90,535 महिलाओं और सहयात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी गई। महोबा डिपो के बेड़े में 137 बसें शामिल हैं। जो हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, कानपुर, प्रयागराज, बलिया, लखनऊ, दिल्ली आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। रक्षाबंधन पर्व पर तीन दिन महिलाओं ने सहयात्रियों के साथ निशुल्क बस यात्रा की। 27 को 9,830 महिलाओं व 4,841 सहयात्रियों ने, 28 को 20,457 महिलाओं और 10,076 सहयात्रियों व 29 अगस्त को 30,372 महिलाओं और 14,959 सहयात्रियों ने निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठाया। डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तीन दिनों में 60,659 महिलाओं के साथ 29,876 सहयात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। जो पिछली बार की अपेक्षा 5,936 महिला व सहयात्री ज्यादा है। उन्होंने बताया कि चालकों-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना है। तकनीकी कर्मचारियों को भी प्रतिदिन उपस्थित रहने पर एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed