फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rising prices of gold and silver spoiled the wedding budget

Mahoba News: सोने-चांदी के भाव बढ़ने से बिगड़ा शादी का बजट

Sun, 07 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 07 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rising prices of gold and silver spoiled the wedding budget
फोटो 06 एमएएचपी 16 परिचय-शहर की सराफा दुकान में दुकानदार से सोने-चांदी के भाव की जानकारी लेते ग
महोबा। त्योहारी सीजन के साथ अब नवदुर्गा के बाद शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। आम तौर पर लोग बरसात के समय सोना-चांदी की खरीद करते हैं क्योंकि इस समय बाजार में विशेष तेजी नहीं होती। लेकिन इस बार सोना-चांदी के भाव ने जो रफ्तार पकड़ी है, उससे शादियों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

अमेरिका के भारी टैरिफ लागू करने से निवेशकों का पूरा ध्यान सोने व चांदी पर जाने की वजह से कुछ ही माह में इसके दाम में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक तरह से सोना आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुका है। माह अप्रैल में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 93 हजार रुपये के आसपास थी। वहीं अब यह 1.08 लाख रुपये के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

चांदी की कीमत भी 95 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1.25 लाख रुपये तक जा चुकी है। इस अप्रत्याशित वृद्धि ने शादी की तैयारियों में लगे परिवारों को मुश्किल में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी शिवकुमार सोनी का कहना है कि चार माह में सोने के 30 फीसदी रेट बढ़े। जो दस ग्राम में आइटम बनता था उसे पांच-छह ग्राम में बनाने लगे हैं। सोना खरीदना आम लोगों की क्षमता से बाहर हो गया है।

25 फीसदी दुकानें बंदी की कगार पर पहुंच गई हैं। शादी में सोने के गहनों की खरीद एक जरूरी हिस्सा होता है लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते कई परिवारों ने या तो गहनों की खरीद कम कर दी है या फिर हल्के वजन और कृत्रिम आभूषणों की ओर रुख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed