{"_id":"6a77699c521c4c2de8010319","slug":"revenue-and-police-teams-removed-illegal-encroachment-from-the-land-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127794-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: राजस्व व पुलिस टीम ने हटवाया जमीन से अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: राजस्व व पुलिस टीम ने हटवाया जमीन से अवैध कब्जा
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा श्रीनगर में अवैध कब्जा हटवाते नायब तहसीलदार विकास गोयल। संवाद
श्रीनगर/अजनर। थाना श्रीनगर में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान पांच मामले आए। एक का समाधान किया गया। कस्बा श्रीनगर के दाऊपुरा निवासी जय सिंह, मान सिंह, जमुना देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि पारिवारिक बंटवारा होने के बावजूद उनकी जमीन पर अवैध कब्जा है। नायब तहसीलदार विकास गोयल ने राजस्व निरीक्षक देशराज वर्मा, हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार, अतरारमाफ लेखपाल सुरेंद्र कुमार व श्रीनगर लेखपाल प्रमोद रावत को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। मौजा बिलरही स्थित जमीन की नाप कराई गई और अवैध कब्जे को हटवाया गया। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तीन मामले आए। मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।
युवा मंगल दल की सुरक्षित भूमि से हटवाया अवैध कब्जा
डीएम गजल भारद्वाज के निर्देश पर एसडीएम चरखारी की ओर से गठित राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने ऐंचाना गांव में युवक मंगल दल व खलिहान की सुरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। ऐचाना गांव में इस भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की गई थी। जिस पर एसडीएम चरखारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार पंकज गौतम ने राजस्वकर्मियों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की।