{"_id":"69bd940f8a3d22525e03c523","slug":"restoration-of-fitness-center-in-mahoba-demand-for-implementation-of-new-storage-policy-raised-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123523-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा में फिटनेस सेंटर बहाली, नई भंडारण नीति लागू करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा में फिटनेस सेंटर बहाली, नई भंडारण नीति लागू करने की उठी मांग
Sat, 21 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। जिले के खनन एवं क्रशर उद्योग से जुड़े व्यवसायियों ने वाहनों का फिटनेस सेंटर झांसी से हटाकर महोबा में दोबारा स्थापित किए जाने व लंबित नई भंडारण नीति शीघ्र लागू करने की मांग उठाई है। इसको लेकर क्रशर उद्योग कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने राजधानी लखनऊ में परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष बालकिशोर द्विवेदी, सचिव देवेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष हरिबक्स सिंह और कोषाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि जिले में खनन क्षेत्र से स्टोन क्रशर प्लांट तक कच्चे माल के परिवहन में 3,500 से अधिक ट्रक व डंपर और करीब 200 व्हील लोडर लगे हैं। फिटनेस सेंटर 200 किलोमीटर दूर झांसी स्थानांतरित किए जाने से वाहन संचालकों को समय व ईंधन की अतिरिक्त लागत आ रही है। इससे उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके साथ ही भारी वाहनों को लंबी दूरी तक ले जाने में दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।परिवहन आयुक्त ने फिटनेस सेंटर को महोबा में दोबारा स्थापित कराने के लिए केंद्र से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। वहीं खनिज विभाग की निदेशक माला श्रीवास्तव ने नई भंडारण नीति मार्च के बाद लागू करने समेत अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का भरोसा दिया है।