फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Resolve to protect trees by tying a rakhi in mahoba

महोबा: वृक्षों को राखी का धागा बांधकर लिया वृक्ष रक्षा का संकल्प

Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Resolve to protect trees by tying a rakhi in mahoba
वृक्षों में राखी का धागा बांधती जीजीआईसी की छात्राएं - फोटो : MAHOBA
महोबा। एक कदम ह्यूमन डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रक्षाबंधन वृक्ष रक्षा वचन अभियान चलाया गया। इसके तहत जीजीआईसी की छात्राओं और प्रधानाचार्या ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस साल बहनों ने कोरोना महामारी के मद्देनजर इस त्योहार को अलग तरीके से मनाने का संकल्प लिया है। इसी के तहत शुक्रवार को वृक्षों को राखी का पवित्र धागा बांधकर वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया। गुरुवार को जीजीआईसी छात्राओं ने प्रधानाचार्या सरगम खरे के नेतृत्व में वृक्षों को धागा बांधा।
विज्ञापन

जीजीआईसी की प्रधानाचार्या ने कहा कि सभी कोरोना से बचाव के साथ ही त्योहार मनाए और मास्क लगाकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा करें। एक कदम सोसायटी के सदस्य विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि रक्षाबंधन वृक्ष रक्षा वचन अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इससे कोरोना से बचाव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed