फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Reservation in long distance trains is full even before Rakshabandhan

Mahoba News: रक्षाबंधन से पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनाें में आरक्षण फुल

Tue, 05 Aug 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 05 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Reservation in long distance trains is full even before Rakshabandhan
महोबा। रक्षाबंधन पर्व के दौरान महानगरों से महोबा लौटने की तैयारी में कर रहे लोगों को सफर में परेशानी हो सकती है। अभी से ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इससे लोगों के आरक्षण नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

महोबा के लोग बड़ी संख्या में महानगरों में काम करते हैं। यह लोग रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए घर आते हैं। इस बाद रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को है। हालांकि, महोबा में रक्षाबंधन एक दिन बाद मनाने की परंपरा है और इसी के साथ कजली मेला शुरू होगा। ऐसे में ट्रेनों में माध्यम से महोबा लौटने वाले लोगों के टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहे हैं। रिजर्वेशन में लंबी वेटिंग है। दिल्ली से चलकर महोबा के रास्ते जबलपुर को जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस में आठ अगस्त को स्लीपर में 122 वेटिंग है जबकि थर्ड एसी में 39 वेटिंग चल रही है। वहीं दिल्ली से चलकर महोबा के रास्ते मानिकपुर को जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आठ अगस्त को स्लीपर कोच के टिकट ही उपलब्ध नहीं है जबकि थर्ड एसी में 104 वेटिंग चल रही है। वहीं नौ अगस्त को महाकौशल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में 47 वेटिंग है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में 64 और थर्ड एसी में 11 वेटिंग चल रही है। ऐसे में वेटिंग टिकट कंफर्म न होने पर यात्रियों को सफर में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed