{"_id":"623373bde171f62db4642226","slug":"report-mahoba-news-knp6862181171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। खरेला थानाक्षेत्र के ऐचाना गांव में आठ दिन पहले संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला की मौत होने के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
थाना कबरई के बम्हौरीकाजी निवासी साहब सिंह ने थाना खरेला में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन डिंपी की शादी 19 अप्रैल 2017 को थाना खरेला के ऐचाना गांव निवासी वीर सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन बहन को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि आठ मार्च को पति व ससुरालीजनों ने डिंपी के साथ मारपीट की और आग लगा दी।
गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया। परिजन उसे दिल्ली ले गए। 16 मार्च को डिंपी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति वीर सिंह, ससुर चंद्रशेखर, देवर सत्यम व धीरू सिंह और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है।