फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Reorganization of monitoring committees, will increase vaccination

जिले भर की निगरानी समितियों का हुआ पुर्नगठन, बढ़ाएंगी टीकाकरण

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Reorganization of monitoring committees, will increase vaccination
महोबा। ग्राम निगरानी समितियों का पुनर्गठन करते हुए डीएम मनोज कुमार ने कोविड टीकाकरण अभियान की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में विकासखंड कबरई के समस्त ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने पीडी व डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सभी गांवों में निगरानी समितियों का कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए। कहीं पर भी ऑक्सीजन व मेडिसिन किट की कमी न रहे। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में जांच कराकर दाखिल कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम निगरानी समिति के सदस्य अपने-अपने गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल अपनाने तथा टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में उपस्थित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा पंचायत सहायक को कड़े निर्देश दिए कि अपने संबंधित गांव में निर्देशों का पालन कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, पीडी चित्रसेन सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी अटलराज भास्कर, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed