फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Renuka and Dinesh are the winners of the science quiz competition.

Mahoba News: विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में रेनुका व दिनेश विजेता

Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Renuka and Dinesh are the winners of the science quiz competition.
फोटो 26 एमएएचपी 18 परिचय-प्रतियोगिता में मॉडल दिखाते बच्चे। संवाद - फोटो : बीएलओ उमेश की फाइल फोटो।
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को सेवायोजन सभागार में नगर क्षेत्र और ब्लॉक कबरई की विकासखंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई। इस दौरान सबसे अच्छा मॉडल प्रस्तुत करने पर रेनुका व दिनेश विजेता बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान से जुड़े एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। नगर क्षेत्र की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नैकानापुरा की छात्रा रेनुका ने सेटेलाइट ऑफ कम्यूनिकेशन का मॉडल प्रस्तुत कर पहला स्थान हासिल किया जबकि कांशीराम कॉलोनी मल्टी स्टोरी विद्यालय के छात्र मोहित के सौर ऊर्जा मॉडल को दूसरा और इसी विद्यालय की छात्रा उर्मिला के पदार्थ की अवस्थाएं मॉडल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

कबरई ब्लॉक की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बीजानगर के छात्र दिनेश के सौर ऊर्जा के नवीनीकरण माॅडल को पहला, रैपुराकलां के छात्र सत्यम के मनुष्य का उत्सर्जन तंत्र मॉडल को दूसरा व सिरसी कलां के छात्र अनूप के मॉडल को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इस मौके पर बीएसए राहुल मिश्रा, बीईओ प्रवेश वाजपेयी, अंकित सिंह, एआरपी मनीष द्विवेदी, इंद्र विजय सिंह, रमाशंकर, राजेश सोनी, रत्ना शर्मा, हरस्वरूप अहिरवार, विनोद, जिला व्यायाम शिक्षक मो. सफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed