फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   relief from heat due to drizzling rain

Mahoba News: रिमझिम बारिश से गर्मी से दिलाई राहत

Wed, 28 Jun 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
relief from heat due to drizzling rain
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर झमाझम बारिश से राहत मिली है। हालांकि शहर की गलियों में कीचड़ हो जाने से समस्या का सामना करना पड़ा। महोबा शहर में सात एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान दोपहर डेढ़ बजे अचानक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। आधा घंटे तक बारिश का दौर चला। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार पांच किमी प्रति घंटा जबकि आर्द्रता (हवा में नमी) 81 फीसदी दर्ज की गई। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम की जानकारों की माने तो आगामी तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। मौसम के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन


कबरई बांध में 21 तो उर्मिल में 10 एमएम बारिश
महोबा। बारिश से जिले के बांधों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। इस दौरान कबरई बांध क्षेत्र में 21 जबकि उर्मिल बांध क्षेत्र में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस तरह अर्जुन बांध का जलस्तर 174.22 मीटर, चंद्रावल बांध का जलस्तर 151.18 मीटर, कबरई बांध का 154.88 मीटर, मझगवां बांध का 217.01 मीटर, उर्मिल बांध का 228.80 मीटर, लहचूरा बांध का 181.70 और क्योलारी का जलस्तर 190.80 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed