फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Regular cleanliness will prevent communicable diseases: commissioner

नियमित साफ सफाई से होगा संचारी रोगों से बचाव-कमिश्नर

Fri, 10 Jul 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Regular cleanliness will prevent communicable diseases: commissioner
जागरूकता गोष्ठी में जानकारी देते कमिश्नर - फोटो : MAHOBA
लमौरा (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के प्राथमिक विद्यालय लमौरा में संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि नियमित साफ सफाई से ही संचारी रोगों से बचाव किया जा सकता है। ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूक हो, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

जागरुकता गोष्ठी में कमिश्नर ने कहा कि यह मौसम संचारी रोगों का है, इसलिए सभी को बरसाती पानी के प्रयोग पर एहतियात बरतने की जरूरत है। इस मौसम में कीड़े मकौड़े, कीट पतंगे व मक्खियां भी बीमारियों के वाहक बन जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता की महत्ता के बारे में समझाया। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहने और साफ सफाई पर जोर देें। डीएम एके तिवारी ने लोगों को संचारी रोगों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

बैठक के बाद कमिश्नर ने गांव का भ्रमण किया। गांव की गलियों में जलभराव मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हीरासिंह, एसडीएम मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि, पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार तिवारी, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed