{"_id":"66e88b15d948557ef804b184","slug":"registration-will-be-done-again-for-admission-on-vacant-seats-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-109074-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए फिर से हाेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए फिर से हाेंगे पंजीकरण
Tue, 17 Sep 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीयन व प्रवेश की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है।
अब 20 सितंबर तक अभ्यर्थियों के पंजीयन व 25 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी। बीयू झांसी से संबद्ध वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में एमए अर्थशास्त्र में प्रथम सेमेस्टर में 27 व एमकॉम में 25 सीटें खाली चल रही हैं। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को एक और मौका दिया गया है।
इससे प्रवेश से वंचित छात्रों को राहत मिली है। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि कॉलेज में तीन विषयों में एमए व एमकॉम की कक्षाएं संचालित हैं। पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
फिलहाल महाविद्यालय में एमए अर्थशास्त्र और एमकॉम में सीटें रिक्त हैं। विश्वविद्यालय के निर्देश पर रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया दोबारा कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही कक्षाओं का संचालन होगा।