फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rainfall in MP's valleys increased one meter of water in Urmil dam

एमपी की घाटियों में हुई बारिश से उर्मिल बांध में एक मीटर पानी बढ़ा

Wed, 07 Aug 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Rainfall in MP's valleys increased one meter of water in Urmil dam
उर्मिल बांध में बढ़ा पानी - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। मंगलवार की रात को पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की घाटियों में हुई जबर्दस्त बारिश के चलते उर्मिल बांध में एक मीटर जलस्तर बढ़ गया। अब 229.50 मीटर पानी बांध में आ गया है। एमपी की बारिश से जलस्तर बढ़ने से यूपी और एमपी के बाशिंदों को रबी की फसल के लिए पलेवा और सिंचाई करने को पानी मिलने की उम्मीद जाग गई है। छह माह बाद बांध के फाटक में पानी हिलोरे मार रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1978 में यूपी-एमपी की सरहद पर उर्मिल बांध का निर्माण कराया गया था। दोनों प्रांतों के बीच हुए समझौते के तहत मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर को 60 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा को 40 प्रतिशत पानी देने का करार हुुआ था। मंगलवार की रात को मध्यप्रदेश की घाटियों में हुई जबर्दस्त बारिश के चलते उर्मिल बांध में एक मीटर पानी आ गया। बांध में पानी आने से यूपी-एमपी के दोनों जनपद के लोग खासे गदगद हैं। खासकर किसान खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महोबा जनपद में एक माह में सिर्फ एक दिन बारिश हुई। जिससे यहां पर सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। तालाब और मझगवां, कबरई बांध सूखे पड़े हैं। जिससे कबरई, खन्ना में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है लेकिन मंगलवार की रात को मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर में हुई झमाझम बारिश से उर्मिल बांध पानी से लहलहाने लगा है जबकि महोबा जनपद के तालाब बारिश न होने से खुद प्यासे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिल बांध से होती महोबा जनपद में सिंचाई
उर्मिल बांध से दो जिलों के गांव में नहरों के जरिए खेतों में सिंचाई की जाती है और महोबा जिला मुख्यालय, श्रीनगर, सिजहरी गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। इस साल गर्मी के मौसम में उर्मिल बांध का पानी तलहटी में पहुंच गया था। जिससे नाला बनाकर इंटेकवेल तक पानी लाया गया था। अब बांध में जलस्तर बढ़ जाने से जिले में पानी की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed