फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Railways will operate a ring rail service for the Magh Mela.

Mahoba News: माघ मेले के लिए रेलवे चलाएगा रिंग रेल

Fri, 19 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 19 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Railways will operate a ring rail service for the Magh Mela.
महोबा। महाकुंभ की तर्ज पर उत्तर-मध्य रेलवे प्रशासन माघ मेला के लिए भी रिंग रेल चलाने जा रहा है। रेलवे की ओर से दो रिंग रेल चलाए जाने की तैयारी की गई है। पहली रिंग रेल झांसी तो दूसरी ग्वालियर से महोबा के रास्ते प्रयागराज के लिए चलेगी। इसकी समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इस बार रिंग रेल में स्लीपर, एसी थ्री, एसी इकोनॉमी, एसी-टू के भी कोच रहेंगे। ताकि, यात्री रिंग रेल में अपना आरक्षण भी करवा सकें।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज के लिए प्रत्येक बुधवार सात जनवरी से 11 फरवरी तक होगी। झांसी से सुबह नौ बजे चलकर ओरछा, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, नैनी होते हुए रिंग रेल शाम 4.55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से भरवारी, सिराथू, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई होते हुए रात दो बजे झांसी पहुंचेगी। ग्वालियर से गाड़ी की रवानगी प्रत्येक बृहस्पतिवार आठ जनवरी से 12 फरवरी तक रात 8.10 बजे होगी। भिंड, इटावा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, फतेहपुर रुकते हुए ट्रेन सुबह 6.40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन संख्या-01808 की रवानगी सुबह 6.45 बजे होगी। जो शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी आदि स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 5.10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed