फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rahul tabla, harmonium peace first

तबला में राहुल, हारमोनियम में अमन अव्वल

Sat, 19 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 19 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rahul tabla, harmonium peace first
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में युवा कल्याण के सभागार में गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर संगीत से जुड़े कलाकारों ने अपनी विधा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन कराया। निर्णायक मंडल ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का चयन किया। तलबा वादन में राहुल और हारमोनियम वादन में अमन अव्वल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवा कल्याण के सभागार में आयोजित गीत संगीत कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। किसी ने तबले पर संगत दिखाई तो किसी ने लोक  गायन के जरिए शमा बांधा। दो घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान संगीत कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। डीएवी के छात्रों का खासा दबदबा रहा।
विज्ञापन

 तबला वादन में डीएवी इंटर कालेज के राहुल ने प्रथम, ग्राम गंज के मुकेश ने द्वितीय स्थान पाया। तबला वादन शास्त्रीय में अमन ने पहला और उर्वशी ने दूसरा स्थान पाया, जबकि लोकगायन में डीएवी इंटर कालेज ने बाजी मारी। हारमोनियम वादन में अमन ने प्रथम और ग्राम गंज के हल्के ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में भी अमन ने बाजी मारी, जबकि प्रियंका दूसरे स्थान पर ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मालती विश्वकर्मा और अमर सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन सीएल साहू ने किया। कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी रामनरेश गुप्ता ने कहा कि संगीत में साधना जरूरी है। एक दिन में कोई संगीत नहीं सीख सकता। इसके लिए तपस्या करनी पड़ती है, गुरु का सम्मान करने वाले शिष्य तेजी से आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed