{"_id":"6158a52b8ebc3e0df63dab08","slug":"protest-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp6559196111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। टीकाकरण कार्य में लापरवाही पर एक स्टाफ नर्स समेत दस स्वास्थ्यकर्मियों की वेतनवृद्धि रोके जाने की कार्रवाई से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों में स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में हंगामा किया। उन्होंने बिना निरीक्षण गलत सूचना के आधार पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि कार्रवाई वापस नहीं ली जाती तो वे आंदोलन करेंगे।
गौरतलब है कि 27 सितंबर को जिले की सभी इकाइयों में टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इसमें कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरती थी। सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा ने लुहेड़ी की बीएसडब्ल्यू आशा सोनी, ननवारा की अनीता देवी, ननौरा की ज्ञानश्री पाल, पचारा की प्रियंका, आरी की महिमा, बुधवारा की नीतू वर्मा, अकौना की अकीला बानो, इंद्रहटा की अंचला, ननौरा द्वितीय के हिमांशु व अजनर की स्टाफ नर्स भागवती देवी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के साथ ही उनका वेतन व मानदेय आहरण न करने के निर्देश दिए थे।
कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 27 सितंबर को वे अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद थीं। जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम क्षेत्र में नहीं आई और न ही मौके पर जांच की। सीएमओ को गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया। उन्होंने कार्रवाई वापस न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।