फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Protected daughters are the only creators of a strong society-DM

सुरक्षित बेटियां ही सशक्त समाज की निर्माता-डीएम

Sat, 06 Jul 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Protected daughters are the only creators of a strong society-DM
महोबा। सुरक्षित बेटियां ही सशक्त समाज की निर्माता होती है। बेटियों को अच्छे संस्कार दें और उनसे दोस्ताना व्यवहार करेेेें। उन्हें चुप्पी तोड़ने दें और बोलने दें। शारीरिक, मानसिक व व्यवहारिक परिवर्तन की भरपूर जानकारी देकर सशक्त बनाएं। अभियान का उद्देश्य बालिकाओं में झिझक, शर्म व संवादहीनता को दूर करना है। यह बात जिलाधिकारी सहदेव ने कलक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान की जिलास्तरीय कार्यशाला में कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कवच अभियान की सफलता के लिए बेटियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना हैं। अभिभावक व शिक्षक भी बच्चियों के हाव भाव पर नजर रखें। व्यवहार परिवर्तन होने पर उनसे बात करें। उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न हेल्प लाइन नंबर ग्राम स्तर पर सभी सार्वजनिक स्थलों पर वॉल पेंटिंग कराएं। डीएम ने सभी कार्यालयों में विशाखा समिति का गठन करने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार ने ‘कवच’ अभियान प्रशिक्षण मॉड्यूल बालिका सुरक्षा विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि बालिकाएं स्वयं की सुरक्षा के लिए ग्रुप बनाकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेदभाव कम करने के लिए बालिकाओं को समाज में आगे बढ़ने के अवसर दें।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी यशपाल सिंह, बीएसए महेश प्रताप सिंह, डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह, एबीएसए क्षमा पांडे, समाज सेविका नेहा चंसौरिया सहित पुलिस विभाग के सभी हेल्पलाइन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed