फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power supply to 80 villages disrupted for five hours.

Mahoba News: पांच घंटे ठप रही 80 गांवों की बिजली

Sun, 28 Jun 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 80 villages disrupted for five hours.
बेलाताल (महोबा)। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से ब्लॉक जैतपुर क्षेत्र के करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार की रात करीब पांच घंटे तक ठप रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया तब रात करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


कुलपहाड़-महोबा के बीच स्थित हाइटेंशन बिजली लाइन में शनिवार रात करीब आठ बजे अचानक फाल्ट आ गया। इससे जैतपुर, अजनर और धवर्रा पावर हाउस से जुड़े करीब 12 फीडरों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। इसके चलते क्षेत्र के जैतपुर, अजनर, लमौरा, रगौली, स्यावन, बुधौरा, महेवा, सगुनियामाफ, आरी, बुधवारा, टिकरिया समेत लगभग 80 गांवों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया जा सका। ग्रामीणों ने बार-बार हाइटेंशन लाइन में आने वाली खराबी पर चिंता जताते हुए निगम से स्थायी समाधान की मांग की है। अवर अभियंता जैतपुर गोपाल सिंह का कहना है कि महोबा से कुलपहाड़ के बीच में बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। रात एक बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed