फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power supply disrupted in the city and 200 villages due to storms and rain.

Mahoba News: आंधी-बारिश से शहर समेत 200 गांवों की बिजली गुल

Sat, 26 Sep 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in the city and 200 villages due to storms and rain.
फोटो 26 एमएएचपी 26 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में आंधी-बारिश से बिजली खंभे पर टूटकर गिरा पेड़। संवाद
महोबा/कुलपहाड़/श्रीनगर/बेलाताल/खन्ना/खरेला/। आंधी व बारिश के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। शहर समेत करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार की पूरी रात ठप रही। इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली लाइनों में अलग-अलग स्थानों पर हुए फाॅल्ट को सही करने में बारिश बाधा बन गई।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पठा फीडर की लाइन में खराबी आने से रात करीब दस बजे बिजली गुल हो गई जो शनिवार की सुबह नौ बजे बहाल हो सकी। आपूर्ति ठप होने से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण शोपीस बन गए। मोबाइल तक चार्ज करने में लोग परेशान रहे। बिजली के अभाव टंकियां न भर पाने से शहर के अधिकांश वार्डों की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। श्रीनगर संवाद के अनुसार बारिश और तेज आंधी के चलते हाईटेंशन व एलटी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे कस्बा समेत क्षेत्र के 42 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। बिजली न आने से उर्मिल और नमामि गंगे परियोजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली निगम के जेई देवकीनंदन आर्य का कहना है कि लगातार हो रही बारिश व तेज हवाओं के चलते बिजली लाइनों में फाल्ट आ गए हैं। इसको सही करने में समय लग रहा है। बीच-बीच में हो रही बारिश भी दिक्कत कर रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

खन्ना संवाद के अनुसार तेज आंधी व बारिश के चलते 33 केवी हाईटेंशन लाइन की केबल फुंकने से कस्बा समेत क्षेत्र के बरभौली, बहिंगा, सिरसीखुर्द समेत 22 गांवों की बिजली आपूर्ति 23 घंटे ठप रही। पहरा रेलवे क्रॉसिंग के पास भूमिगत केबल जली मिलने पर फाॅल्ट को ठीक किया गया। अवर अभियंता ओमप्रकाश का कहना है कि भूमिगत केबल में फाल्ट हो गया था। केबल को ठीक कराकर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार आंधी और बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली लाइनों में पेड़ व पेड़ की डाल टूटकर गिर गईं। इससे नगर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। 10 घंटे बिजली आपूर्ति न आने से लोग परेशान हैं। वहीं जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र के अजनर, धवर्रा व जैतपुर के तीन पावर हाउस से जुड़े 19 फीडरों की लाइन बंद होने से 87 गांवों की बत्ती गुल हो गई। इससे गांवों के लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर रहे। उधर, अवर अभियंता गोपाल का कहना है कि बिजली निगम की टीमें लगातार फाल्ट तलाशने और व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी हुई हैं। बारिश व हवा से काम में दिक्कत आ रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलाताल संवाद के अनुसार बारिश से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शुक्रवार की दोपहर 12 से शनिवार की दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी हुई। करीब 25 घंटे बिजली न आने से दो दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रही। खरेला संवाद के अनुसार आंधी और बारिश से 33 केवी बिजली पावर हाउस से जुड़े तीन फीडरों की आपूर्ति ठप रही। ऐसे में कस्बा खरेला समेत बसौंठ, धवारी, परथनिया, पुन्नियां, बरायं, ऐंचाना, कुआं, बारी, परौड़ा, पुपवारा, रिहुनियां, गढ़हरी, कमेरी, कमलखेड़ा, सलुहा, रिवई, खरेला देहात, टिकरी, बिंदावर, बरदा, अतरौरी समेत 25 गांवों के लोगों को बिजली के अभाव में परेशानी हुई।

फोटो 26 एमएएचपी 26 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में आंधी-बारिश से बिजली खंभे पर टूटकर गिरा पेड़। संवाद

फोटो 26 एमएएचपी 26 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में आंधी-बारिश से बिजली खंभे पर टूटकर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed