{"_id":"7e606477f4d10383c782d63539239533","slug":"political-parties-and-the-media-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक दलों और मीडिया को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दलों और मीडिया को दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
चरखारी विधानसभा उपचुनाव के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के बाद शनिवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और मीडिया कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी, योगेंद्र शर्मा, जेपी विश्वकर्मा ने ईवीएम मशीन में मतदान करने, खोलने, बंद करने की बारीकियां बताईं। साथ ही दिखावटी मतदान कैसे कराया जाता है, इस बावत भी जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि क्लोज करने पर एक भी वोट नहीं पड़ता है। उन्हाेंने बताया कि मशीनें सील करके पोलिंग बूथों पर भेजी जाती हैं।
विज्ञापन