फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police,student,complane

एक दिन की कोतवाल बनीं छात्रा प्राची, देखे पुलिस के कार्य

Thu, 14 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
police,student,complane
छात्राओं की समस्याएं सुनतीं एक दिन की कोतवाल बनीं छात्रा प्राची। - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी की छात्रा प्राची को एक दिन के लिए कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। कोतवाल बनीं छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित पुलिस कर्मियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस के कार्यों को देखा और निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस टीमें महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर रहीं हैं। बुधवार को सीओ चरखारी तेज बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें जीजीआईसी चरखारी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सीओ ने कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा के स्थान पर छात्रा प्राची को एक दिन का कोतवाल बनाया। कोतवाल बनीं छात्रा प्राची ने कोतवाली परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को कोतवाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय, मालखाना, बैरक समेत अन्य कार्यों को विस्तार से बताया गया। कोतवाल बनीं छात्रा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सीओ ने बताया कि सभी अपने अधिकारों को जाने और अपनी बात खुलकर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed