{"_id":"6b08836c9e62150ea309e707","slug":"394-mt-more-fertilizer-distributed-compared-to-last-year-yet-the-crisis-persists-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-131070-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पिछले वर्ष से 394 एमटी ज्यादा बंट गई खाद, फिर भी संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पिछले वर्ष से 394 एमटी ज्यादा बंट गई खाद, फिर भी संकट बरकरार
विज्ञापन
महोबा। जिले में पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अब तक 394 मीट्रिक टन (एमटी) अधिक खाद का वितरण हो चुका है। इसके बावजूद किसानों को खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पिछले वर्ष रबी सीजन में जहां 9,844 एमटी खाद का वितरण हुआ था, वहीं इस वर्ष अब तक 10,239 एमटी खाद बांटी जा चुकी है। इसके बाद भी मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बना हुआ है। कृषि विभाग ने इस बार खाद वितरण का लक्ष्य भी पिछले वर्ष की तुलना में दस फीसदी बढ़ाया है।
कृषि विभाग के अनुसार गेहूं की खेती में डीएपी का इस्तेमाल बढ़ना खाद की मांग बढ़ने की प्रमुख वजह है। पहले किसान एक हेक्टेयर में दो से ढाई बोरी डीएपी का प्रयोग करते थे। वर्तमान में अधिक पैदावार की चाह में तीन बोरी तक डीएपी डाल रहे हैं। इससे प्रति हेक्टेयर खाद की खपत बढ़ गई है। यही वजह है कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक खाद वितरण के बावजूद किसानों को अधिक खाद की जरूरत पड़ रही है।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। जिले में 9,085 एमटी यूरिया, 580 एमटी डीएपी और 798 एमटी एनपीके उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में रासायनिक खाद डालने से उत्पादन बढ़ने के बजाय लंबे समय में मिट्टी की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों को रसायनिक खाद के साथ जैविक और हरी खाद का भी प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -
75 फीसदी रबी फसलों की हो चुकी बोआई
जनपद में इस बार 2.68 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें गेहूं की 96,785, चना की 91,408, मटर की 28,780, मसूर की 8,790 और सरसों की 15,809 हेक्टेयर में बोआई प्रस्तावित है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक अब तक करीब 75 फीसदी क्षेत्रफल में रबी फसलों की बोआई हो चुकी है। किसान पांच दिसंबर तक गेहूं की बोआई कर सकते हैं।
-- -- -- -
अधिक खाद डालने से नहीं, संतुलित पोषण से बढ़ेगी पैदावार
कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डाॅ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि किसान अधिक उत्पादन की उम्मीद में खेतों में जरूरत से ज्यादा डीएपी और यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ मिट्टी में पोषक तत्वों का संतुलन भी बिगड़ सकता है।
किसानों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
-मिट्टी की जांच कराएं : खेत की मिट्टी की जांच के आधार पर ही खाद की मात्रा तय करें।
-संतुलित मात्रा में डीएपी डालें : फसल की जरूरत व कृषि विभाग की संस्तुति के अनुसार ही उर्वरक का इस्तेमाल करें।
-जैविक खाद अपनाएं : गोबर की सड़ी खाद, कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करें।
-हरी खाद का इस्तेमाल करें : ढैंचा जैसी फसलों को हरी खाद के रूप में अपनाने से मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ते हैं।
-यूरिया का अनावश्यक प्रयोग न करें : जरूरत से अधिक यूरिया डालने से फसल व मिट्टी दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।