फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   POLICE KE PAHRE ME PAHUCHI VACTION

पुलिस के पहरे में आई कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

Fri, 15 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
POLICE KE PAHRE ME PAHUCHI VACTION
महोबा। कोरोना के खात्मे के लिए जिले में 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। इसकी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे कोरोना वैक्सीन 3080 डोज की पहली खेप बांदा से महोबा पुलिस की निगरानी में पहुंच गई। इसे जिला अस्पताल के पीछे पुराने सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कोल्ड स्टोरेज में रखा गया। यहां से वैक्सीन को कोल्ड चेन युक्त वैन से पुलिस की सुरक्षा में सीएचसी कबरई और सीएचसी जैतपुर भेजा गया है। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी बकरई व जैतपुर में 100-100 हेल्थ वर्करों का शनिवार को टीकाकरण होगा। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए सभी सेंटरों पर भी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

हेल्थ वर्करों में डॉक्टर भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि जिन सेंटरों में टीकाकरण होना है, वहां फ्रीजर युक्त कक्ष बनाए गए हैं, जिसमें वैक्सीन को रखा गया है। जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी। वैक्सीनेेशन के बाद कर्मचारियों को आधा घंटे तक निगरानी कक्ष में रखने के बाद घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed