फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police is examining CCTV footage of the incident site, salesman arrested

Mahoba News: पुलिस खंगाल रही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, सेल्समैन गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police is examining CCTV footage of the incident site, salesman arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। लूट का झूठा आरोप लगाने और पुलिस के दबाव से परेशान युवक के फंदा लगाकर जान देने के मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। घटना में दोषी सेल्समैन को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, दरोगा पर मुकदमा दर्ज न कर लाइनहाजिर किए जाने की कार्रवाई से परिजन असंतुष्ट हैं।
गौरतलब है कि थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह पर कैमाहा बॉर्डर पर स्थित शराब ठेका के सेल्समैन करन राजपूत ने मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इस पर पुलिस राजेंद्र के घर पहुंची और थाने आने का दबाव बनाया। लूटपाट का झूठा आरोप लगाए जाने और थाने में तैनात दरोगा के दबाव बनाने से परेशान राजेंद्र ने खेत में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले अपनी मौत का जिम्मेदार दरोगा को ठहराया था। पुलिस ने सेल्समैन करन राजपूत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था जबकि एसपी ने दरोगा देवेंद्र पांडेय को लाइनहाजिर कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना के आरोपी करन राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की जा रही है जबकि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई बृजेंद्र प्रताप सिंह व पत्नी वंदना ने दरोगा पर की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि दरोगा के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह डीआईजी समेत उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। उधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ताकि, मामले की सच्चाई सामने आ सके।

--------
इंसेट
बढ़ते अपराध पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
लूट के झूठे आरोप से परेशान होकर युवक के आत्महत्या करने की घटना को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि ये उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के जीरो हो जाने का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed