फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police accused of assault by breaking doors

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दरवाजे तोड़कर मारपीट का आरोप

Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police accused of assault by breaking doors
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर में शनिवार की शाम दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमकर कहर बरपाया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस दरवाजे तोड़कर घरों में घुस आई और महिलाओं, बच्चों समेत सभी को बेरहमी से पीटा। जिससे 12 लोग घायल हो गए। मारपीट से आहत एक युवती ने जहर खा लिया। जिससे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी बच्चीलाल का पड़ोस में रहने वाले छोटेलाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घरों में घुसकर जमकर लाठियां भांजी। घायल रामकुमार, नीरज, सतीश, देशराज, दिव्यांग ऊषा, संतोष रानी, विमला, अरविंद, नत्थू आदि ने आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मियों ने पुरुषों, महिलाओं व बच्चों की मारपीट की और दरवाजे पर खड़ीं दो बाइकें भी अपने साथ ले गए। मारपीट की घटना से आहत छोटेलाल की पुत्री देवी (20) ने जहर खा लिया। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था। पीड़िता पुष्पा की तहरीर पर संदीप, शीलू व सुरेंद्र के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से कोई मारपीट नहीं की गई जबकि विवाद को खत्म कर लोगों को खदेड़कर घरों के अंदर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed